ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

शिवद्वार में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, दोपहर तक 40000 लोगों ने किया दर्शन और पूजन।

 


शिवद्वार में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, दोपहर तक 40000 लोगों ने किया दर्शन और पूजन।

जलाभिषेक के लिए के लिए लगी लंबी लाइन। 

सोनभद्र। सोनभद्र में दक्षिण काशी के रूप में मान्यता प्राप्त शिव द्वारा स्थित उमा महेश्वर मंदिर में पवित्र सावन माह के दूसरे सोमवार को आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। दोपहर 1:00 बजे तक 40000 से अधिक लोगों ने किया दर्शन और पूजन। सोमवार की सुबह मंगल आरती के साथ दर्शन और पूजन का जो सिलसिला शुरू हुआ वह देर रात तक चलता रहा। कावड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए रविवार शाम से ही जलाभिषेक प्रारंभ कर दिया गया। रविवार की रात से ही हजारों कांवरिया घोरावल से लेकर शिवद्वार तक विभिन्न सामुदायिक भवन ,मंदिर एवं स्थान पर डेरा डाल दिए थे ।पूरा क्षेत्र शिव मय हो गया था। विभिन्न धार्मिक झांकियां के साथ डीजे के भक्ति मय गीतों पर नृत्य करते हुए कांवरिया शिव द्वारा पहुंचने का जो सिलसिला शुरू हुआ वह सोमवार को दोपहर तक चलता रहा। पूरा क्षेत्र बोल बम एवं हर हर महादेव के जयकारे से गूंजायमान  रहा। कांवड़ियों में 7 साल के बच्चों से लेकर 70 साल के वृद्ध तक उत्साह पूर्वक कावड़ यात्रा करते हुए देखे गए ।महिलाओं एवं युवाओं में जलाभिषेक के लिए विशेष उत्साह देखा गया। कावड़ यात्रा द्वारा जलाभिषेक करने वालों में सीमावर्ती मिर्जापुर, जनपद सोनभद्र एवं मध्य प्रदेश के हजारों कांवरियों द्वारा दर्शन और पूजन किया गया। कावड़ियों की सहायता के लिए जिला प्रशासन द्वारा भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। सीसीटीवी कैमरे एवं ड्रोन की निगरानी में जलाभिषेक संपन्न हुआ। पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय एवं तहसीलदार प्रवीण कुमार, नायब तहसीलदार विदित तिवारी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह, शिव द्वारा चौकी प्रभारी कविंद्र यादव एक दर्जन थाना अध्यक्ष, दो दर्जन पुलिस निरीक्षकों, 50 से अधिक उप निरीक्षकों ,महिला पुलिस ,यातायात पुलिस ,अग्निशमन दल एवं सादे वर्दी में पुलिस के जवानों द्वारा कावड़ियों की सुरक्षा एवं सहयोग किया गया। घोरावल नगर के एक दर्जन युवाओं द्वारा संजय मोदनवाल के नेतृत्व में दर्शन एवं पूजन में व्यापक सहयोग किया गया। विद्युत, स्वास्थ्य विभाग एवं पंचायत विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर कावड़ियों का सहयोग किया गया। शिवद्वार धाम के प्रधान पुजारी सुरेश गिरी ने बताया कि सावन माह के दूसरे सोमवार को दोपहर तक 40000 से अधिक लोगों द्वारा जलाभिषेक एवं दर्शन किया गया। कावड़ यात्रा में 1000 के लगभग डाक बम आकर्षण का केंद्र रहे।

Delhi 34 news report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments