ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

01 किलो 571 ग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार-

 


01 किलो 571 ग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार-

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों व अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 01 किलो 571 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 08.08.2026 को समय करीब 14:20 बजे थाना शक्तिनगर पुलिस टीम द्वारा शिवम गुप्ता उर्फ पुष्पा पुत्र शिवचरण गुप्ता, निवासी ग्राम कोहरौल, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 19 वर्ष को के.एन.वाई. शिव मंदिर के पास, डफाली बस्ती, जामशीला, थाना क्षेत्र शक्तिनगर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 किलोग्राम 571 ग्राम  गांजा बरामद हुआ।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए कानून के हवाले किया गया। गिरफ्तारी के दौरान सत्येन्द्र कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र, उ0नि0 अजय कुमार श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी बीना, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र, उ0नि0 राम बचन सिंह यादव, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र, का0 सत्यम सरोज, चौकी बीना, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र शामिल थे। 

Delhi 34 news report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments