ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

कांग्रेस में संगठन सृजन अभियान के मद्दे नजर हुई पर्यवेक्षकों की नियुक्ति-

 


कांग्रेस में संगठन सृजन अभियान के मद्दे नजर हुई पर्यवेक्षकों की नियुक्ति-

सोनभद्र। बीते दिन शनिवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेशों में कराया जा रहा है संघटन सृजन अभियान,उसी के तहत अब उत्तर प्रदेश में भी संगठन सृजन होने जा रहा है!उत्तर प्रदेश में होने वाले 2027 में विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने कमर कस ली है और हर जिले में संगठन को मजबूत करने हेतु पर्यवेक्षक/ प्रभारी बनाया जा रहा है उसी के तहत जनपद सोनभद्र में संगठन सृजन के मद्दे नजर केंद्रीय पर्यवेक्षक के साथ  पर्यवेक्षकों की नियुक्ति हो गई है जिसमें सोनभद्र में तीन  पर्यवेक्षक बनाए गए हैं केंद्रीय पर्यवेक्षक मनोज तिवारी  उनके साथ में स्थानीय पर्यवेक्षक के रूप में भगवती प्रसाद चौधरी (पूर्व -विधायक/,राष्ट्रीय सचिव अनुसूचित प्रकोष्ठ) राम आधार जोसफ  (पूर्व- प्रत्याशी लोकसभा राबर्ट्सगंज) एवं राजेश साहनी इन तीन लोगों को संगठन सृजन अभियान जो उत्तर प्रदेश में चलने जा रहा है जनपद सोनभद्र में पर्यवेक्षक  के रूप में बनाया गया है जल्द ही जनपद सोनभद्र में संगठन सृजन के मद्दे नजर दौरा होगा, और संगठन को मजबूत करने की दृष्टि से कार्य किए जाएंगे l

Delhi 34 news report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments