ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

धारा 138 NI Act के 03 मुकदमों में वांछित/वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार


 धारा 138 NI Act के 03 मुकदमों में वांछित/वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

 


सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान तथा न्यायालय से निर्गत वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के कुशल पर्यवेक्षण में थाना ओबरा पुलिस ने को थाना ओबरा के उ0नि0 रामसागर पटेल मय हमराह हे0का0 अशोक कुमार द्वारा क्षेत्र में देखभाल, रोकथाम अपराध एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर शारदा मंदिर के पास से दबिश देकर धारा 138 NI Act के 03 अलग-अलग मुकदमों में वांछित/वारंटी अभियुक्त संजय कुमार विश्वास पुत्र स्व0 सुशील कुमार विश्वास निवासी गैस गोदाम रोड, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 49 वर्ष (प्रोपराइटर- मैसर्स अपर्णा एंटरप्राइजेज) को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय द्वारा निर्गत वारंटों के अनुपालन में आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए कानून के हवाले किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त 1. मु०नं० 2085/11 (जे०बी० सिंह बनाम संजय कुमार विश्वास) धारा: 138 NI Act (थाना रॉबर्ट्सगंज) संबंधित न्यायालय: मा० न्यायालय CJSD / FTC सोनभद्र, 2. मु०नं० 390/17 (दिलीप कुमार बनाम संजय कुमार विश्वास) धारा: 138 NI Act (थाना रॉबर्ट्सगंज) संबंधित न्यायालय: मा० न्यायालय CJSD / FTC सोनभद्र व 3. मु०नं० 8980/23 (अनिल राय बनाम अपर्णा एंटरप्राइजेज) धारा: 138 NI Act (थाना लंका, जनपद वाराणसी) संबंधित न्यायालय: मा० न्यायालय ACJ-9 वाराणसी के मुकदमा में वांछित था।

गिरफ्तार के दौरान उ0नि0 रामसागर पटेल, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र, हे0का0 अशोक कुमार, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र शामिल थे।

Delhi 34 news report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments