ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

डीएम एवं एसपी ने श्रावण मास के दृष्टिगत शिवद्वार मंदिर एवं मंदिर मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण,

 


डीएम एवं एसपी ने श्रावण मास के दृष्टिगत शिवद्वार मंदिर एवं मंदिर मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण,


 श्रद्धालुओं की सुविधा एवं व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश


सोनभद्र। श्रावण मास के दौरान शिवद्वार मंदिर में दर्शन-पूजन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं बेहतर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के दृष्टिगत आज दिनांक 03.08.2026 को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से थाना घोरावल क्षेत्रान्तर्गत स्थित प्रसिद्ध शिवद्वार मंदिर एवं मंदिर जाने वाले मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, श्रद्धालुओं के आवागमन हेतु की गई व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा प्रबंधों का अवलोकन किया गया। इसके साथ ही मंदिर जाने वाले सड़क मार्ग का भ्रमण कर मार्ग की स्थिति, यातायात व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु किए गए प्रबंधों का निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं के आवागमन को दृष्टिगत रखते हुए मंदिर मार्ग पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों को मंदिर जाने वाले मार्गों की मरम्मत, आवश्यक बैरिकेडिंग एवं मार्ग व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु निर्देशित किया गया।

विद्युत विभाग के अधिकारियों को मंदिर परिसर एवं मार्गों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था एवं विद्युत सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं नगर पालिका के संबंधित अधिकारियों को मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण, पेयजल व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया गया तथा ड्रोन कैमरे के माध्यम से मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की गई। उन्होंने निर्देशित किया कि श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग तथा आसपास के क्षेत्रों में सतर्क निगरानी रखी जाए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा मंदिर परिसर एवं आसपास की साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के लिए मेडिकल सुविधा की उपलब्धता का भी जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर एवं मार्गों पर नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त मेडिकल व्यवस्था उपलब्ध रखी जाए।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि श्रावण मास के दौरान शिवद्वार मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए भीड़ एवं यातायात का सुचारु प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए। मंदिर मार्ग पर यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखते हुए आवश्यक स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती एवं प्रभावी निगरानी की जाए।

साथ ही संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि श्रावण मास के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराया जाए। इस अवसर पर संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Delhi 34 news report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments