ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना

 


बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना


बीजपुर(सोनभद्र) स्थानीय कावरियों का पहला जत्था सावन के प्रथम दिन गुरुवार बाबा बैद्यनाथ देवघर झारखंड के लिए स्थानीय बेड़िया हनुमान मंदिर , दूधईया देवी के मंदिर में मत्था टेककर जलाभिषेक करने के लिए रवाना हुए । कई वर्षों से कावड़ यात्रा कर रहे कावरिया बम सुल्तानगंज से बाबा वैद्यनाथ धाम 115 किलोमीटर पैदल यात्रा कर बाबा बैद्यनाथ एवं बाबा बासुकीनाथ को श्रद्धालु भक्त जलाभिषेक कर अपनी मन्नत पूरी होने की कामना करते हैं। बताते हैं कि जो भी भक्त श्रवण मास की पवित्र महीने में श्रद्धा ,भक्ति के साथ कावड़ यात्रा सुल्तानगंज के उत्तर वाहिनी गंगा का जल भरण कर बाबा बैद्यनाथ और बाबा बासुकीनाथ को जिलाभिषेक करता है तो निश्चित ही भक्तो की सभी मनोकामनाएं बाबा भोलेनाथ पूरी करते हैं। बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर झारखंड में पूरे देश के कोने-कोने से श्रद्धालु भक्त श्रावण मास में आते हैं जो कावड़ यात्रा कर जलाभिषेक बाबा बैद्यनाथ को करते हैं कांवड़ यात्रा के दौरान सुल्तानगंज से बाबा धाम देवघर तक बोल बम, बोल बम के जयकारों से समूचे इलाके का माहौल भक्तिमय हो जाता है । रविन्द्र पांडेय,धनंजय शर्मा ,संजीत सोनी,विनय गुप्ता,यशपाल,अरविंद, नंद किशोर कांवरियो का जत्था बाबा धाम को जलाभिषेक करने के लिए रवाना हुए।

Delhi 34 news report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments