चोरी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार,
चोरी के ₹20,000/- कीमत के कपड़े, मोबाइल फोन एवं ₹1,250/- नगद बरामद
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक द्वारा चोरी की घटना का अनावरण करने एवं घटना में संलिप्त वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष पिपरी के नेतृत्व में थाना पिपरी पुलिस ने आज उ0नि0 जितेन्द्र सरोज, चौकी प्रभारी रेनुकूट, थाना पिपरी मय हमराह पुलिस बल के क्षेत्र में रोकथाम जुर्म-जरायम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 139/2026 धारा 305(a), 331(4), 317(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त अयोध्या प्रसाद पुत्र स्व0 दल्लू प्रसाद, निवासी सुपाचुआ, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 39 वर्ष को आज समय करीब 09:35 बजे मुर्धवा-रनटोला के मध्य पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 05 अदद जीन्स, 03 अदद टी-शर्ट, 02 अदद शर्ट, 01 अदद फ्रॉक, 01 अदद लावा कम्पनी का की-पैड मोबाइल फोन एवं ₹1,250/- नगद बरामद किया गया। बरामद माल की अनुमानित कीमत लगभग ₹20,000/- है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त अयोध्या प्रसाद पुत्र स्व0 दल्लू प्रसाद, निवासी सुपाचुआ, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 39 वर्ष वह कानून के हवाले किया गया। गिरफ्तार के दौरान राजेश जी चौबे, थानाध्यक्ष पिपरी, जनपद सोनभद्र, उ0नि0 जितेन्द्र सरोज, चौकी प्रभारी रेनुकूट, थाना पिपरी, हे0का0 शंकरलाल, चौकी रेनुकूट, थाना पिपरी व का0 आकाश तिवारी, चौकी रेनुकूट, थाना पिपरी शामिल थे।
Delhi 34 news report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>


0 Comments