ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

 


न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

जुगैल(सोनभद्र)


 चोपन ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत आदिवासी क्षेत्र कहा जाने वाला ग्राम पंचायत जुगैल में दो दिवस न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुआ संपन्न। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान जुगैल सुनीता यादव व ग्राम प्रधान जुगैल प्रतिनिधि दिनेश यादव ने किया बाल कीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी भव्य आयोजन हुआ। आदिवासी क्षेत्र के स्कूल के बच्चों ने बहुत ही अच्छा खेलकूद का प्रदर्शन दिखाया गया। 

100 मी व 50 मी की दौड़ में कम्पोजित विद्यालय देवखर के बच्चों ने प्रथम स्थान में आरती,विमलेश ने प्राप्त किया।द्वितीय स्थान में‌ मंजू,प्रियंका,संजय प्राप्त किया।‌ इस प्रतियोगिता में बच्चों को कंबड्डी का भी प्रतियोगिता कराया गया। इस प्रतियोगिता में संबोधित करते ग्राम प्रधान जुगैल सुनीता यादव ने बच्चों को इसी प्रकार से हर वर्ष प्रतियोगिता कराने को प्रेरित किया और बच्चों को उज्जवल भविष्य की कामना की गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनेश यादव ने संबोधित में कहा कि ग्रामीण आदिवासी बच्चों को आगे बढ़ने का हर संभव मदद की जाएगी और जिला से लेकर प्रदेश तक राष्ट्रीय स्तर तक आदिवासी बच्चों को प्रतियोगिता में आगे बढ़ाने को प्रेरित किया।

और सभी बच्चों को उज्जवल भविष्य की कामना की है और उक्त अवसर पर नोडल शिक्षक आसय कुमार मिश्रा, सभी छात्र-छात्राओं को इस प्रतियोगिता में आए बच्चों को उज्जवल भविष्य की कामना किए। इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक अध्याय प्रसाद,बलंदर सिंह,राजपति राधेश्याम,विनोद तिवारी कन्हैयालाल उपाध्याय,महेंद्र सिंह,सतीश यादव का योगदान रहा इस प्रतियोगिता में थाना प्रभारी जुगैल उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में करवनिया,पिपरा,जुगैल,पचपेडिया,देवखर, स्कूल के बच्चों ने प्रतिभा किया।

Delhi 34 news report by Vinod Mishra/ Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments