उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री का आज आगमन, जनपद भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित
सोनभद्र।
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आज जनपद में भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है। उप मुख्यमंत्री का आज/24 अक्टूबर, 2024 को पूर्वांहन 11:00 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा पुलिस लाइन चुर्क में आगमन होगा, पूर्वाहन 11:10 बजे सर्किट हाउस में आगमन होगा, पूर्वांह 11.20 बजे गड़वा झारखण्ड के लिए प्रस्थान करेंगें, अपरान्ह 12:30 बजे गोसाई बाग मैदान नगर उटारी, गढ़वा झारखंड विधानसभा के भवनाथपुर कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद उप मुख्यमंत्री अपरान्ह 03.30 बजे विभागीय अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस चुर्क राबर्ट्सगंज में बैठक करेंगे, इसके बाद उप मुख्यमंत्री अपरान्ह 04.00 बजे हेलीपैड चुर्क से अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगे।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>
0 Comments