अखण्ड रामचरित मानस पाठ व भंडारे का आयोजन
केकराही (सोनभद्र)
विकासखंड करमा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भरु हा में प्राचीन शिव मंदिर पर हर वर्ष की भातिं इस वर्ष भी दीपावली के पावन पर्व पर अखंड रामचरित मानस का पाठ ग्रामीण जनों एवं भक्तजनों के सहयोग से किया गया मानस पाठ समापन के पश्चात विशाल भंडारे के आयोजन में लोगो ने प्रसाद ग्रहण किये।
जानकारी के अनुसार विकासखंड करमा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भरू हा में प्राचीन बाबा भोलेनाथ के मंदिर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रामीण जनों के सहयोग से बुधवार से 24 घण्टे का अखण्ड रामचरित मानस पाठ का आयोजन शुरू किया गया।और गुरुवार को हवन आरती के पश्चात प्रसाद वितरण व विशाल भण्डारे के साथ समापन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य यजमान शुशील नाथ तिवारी ,राधेश्याम तिवारी के अलावा,चन्द्रशेषर नाथ तिवारी, पारस नाथ तिवारी,अशोक नाथ तिवारी,नागेंद्र नाथ तिवारी ,नीतीश नाथ,अरविंद नाथ तिवारी,सुरेंद्र नाथ हर्ष नाथ तिवारी एवम सूर्यभान तिवारी,सहित अन्य सभी तिवारी परिवार के अलावा लालता प्रसाद अहित अन्य ग्रामीण भक्त जन बड़े ही श्रद्धापूर्वक आयोजन में अपनी भूमिका निभाई।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments