ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

पुलिस अधीक्षक द्वारा वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को मिष्ठान/फल/मोमबत्ती आदि वितरित कर दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनसे स्नेह व आशीर्वाद प्राप्त किया गया-

 


पुलिस अधीक्षक द्वारा वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को मिष्ठान/फल/मोमबत्ती आदि वितरित कर दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनसे स्नेह व आशीर्वाद प्राप्त किया गया-

सोनभद्र।


  पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ, द्वारा निर्गत आदेश के अनुपालन में बुधवार दिनांक 30.10.2024 को दीपावली पर्व की पूर्व संध्या पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा व अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय  कालू सिंह द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रांतर्गत स्थित वृद्धाआश्रम में बुजुर्गों को मिष्ठान/फल वितरित कर उनके साथ फूलझड़ी पटाखा जलाकर दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनसे स्नेह व आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

              इसके अतिरिक्त जनपद के अन्य पुलिस अधिकारी व थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत अनाथ बच्चों ,वृद्धाश्रमों एवं गरीब परिवारों में फल, मिठाई, अगरबत्ती, मोमबत्ती, पटाखा आदि का वितरण कर उन्हे खुशी व उत्साहपूर्वक दीपावली का त्योहार मनाने हेतु प्रेरित व प्रोत्साहीत करते हुअ उनके साथ कुछ समय व्यतीत कर खुशियां बाटी गयी ।

Delhi 34 news report by Anand Prakash Tiwari

Post a Comment

0 Comments