ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण ने नव दम्पत्ति की कराई पारिवारिक मिलन-

 *


ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण ने नव दम्पत्ति की कराई पारिवारिक मिलन- 

कमाल अहमद 

सोनभद्र। पारिवारिक और सामाजिक समरसता की मिसाल पेश किया है। ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण इन दिनों पूरी तन्मयता से अपनी भूमिका में निमग्न है और आते दिन दम्पत्तियों को मिलाने में सेतु का काम कर रहा है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र द्वारा दीवानी न्यायालय परिसर में संचालित मीडिएशन सेंटर में शुक्रवार को एक दंपत्ति के विवाद की सुनवाई अधिवक्ता मध्यस्थ रामचन्द्र सिंह एडवोकेट मीडिएटर द्वारा की गयी। सुनवाई के दौरान दम्पत्ति अपने पिछले गिले-शिकवे भुलाकर साथ रहने को राजी हो गये हैं।       ग्राम बसवां, थाना करमा, जनपद सोनभद्र निवासी। नवविवाहिता कविता की शादी ग्राम धरमौली थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र निवासी शम्भू यादव से हुई थी।

शादी के बाद दम्पत्ति के बीच विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद कविता को ससुराल से मार-पीट कर निकाल दिया गया था। कविता ने पति के खिलाफ परिवार न्यायालय में भरण-पोषण हेतु मुकदमा दाखिल किया। पत्रावली को परिवार न्यायालय से विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित मध्यस्थता केन्द्र में सुलह-समझौता हेतु प्रेषित किया गया। मामले की सुनवाई दोनों पक्षों की मीडिएशन सेंटर में की गई। बातचीत में दोनों के बीच सारे गिले-शिकवे दूर हो गये। दम्पत्ति के बीच समझौता हो गया। 

सुनवाई के दौरान शैलेन्द्र यादव अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र द्वारा उक्त दम्पत्ति को भविष्य में एक-दूसरे का सम्मान करते हुए दाम्पत्य जीवन का निर्वाह करने हेतु प्रेरित किया गया। यह जानकारी शैलेन्द्र यादव, अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र द्वारा दी गयी है।

Delhi 34 news report by Vinod Mishra/ Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments