महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित वन स्टाफ सेंटर का निरीक्षण एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
सोनभद्र/दिनांक 30 अक्टूबर, 2024।
अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शैलेन्द्र यादव ने अवगत कराया है कि उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के अनुसार श्री रवीन्द्र विक्रम सिंह माननीय जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र के आदेशानुसार 30 दिनांक 30.10.2024 को अपरान्ह महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित One Stop Centre का निरीक्षण एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन शैलेन्द्र यादव, अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान व्दम ैजवच ब्मदजतम की अधीक्षिका दीपिका सिंह एवं समस्त स्टाफ उपस्थित पाये गये।
निरीक्षण के समय One Stop Centre में साफ-सफाई पायी गयी तथा सभी पंजिकाएं अवलोकन हेतु प्रस्तुत की गयी जो अद्यतन स्थिति में पायी गयी। व्दम ैजवच ब्मदजतम की अधीक्षिका एवं समस्त स्टाफ को नैतिक व्यापार निवारण अधि0 1956, घरेलू हिसां से महिला संरक्षण अधि0 2005, दहेज प्रतिषेध अधि0 1961, गर्भ का चिकित्सीय समापन अधि0 1971, मातृत्व लाभ अधि0 1961- 26 सप्ताह तक, कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधि0 2013, लैगिंक अपराधो से बालको का संरक्षण अधि0 2012, गर्भधारक पूर्ण एवं प्रसव पूर्ण निदान तकनीकी (लिंग चयन प्रतिषेध) अधि0 1994, समान पारिश्रमिक अधि0 1976, महिलाओं का अशिष्ट चित्रण (निषेध) अधि0 1966, हिन्दू उत्राधिकार अधि0 1956” के संबंध में जानकारी दी गई एवं उन्हे निर्देशित किया गया कि जनपद में विभिन्न स्ािानों पर जागरूकता शिविर लगाकर उक्त कानूनों के बारे कृत कार्यवाही कर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र अवगत करायें।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla/ Anand Prakash Tiwari
!doctype>


0 Comments