दीपावली पर दो दिन की राजकीय अवकाश घोषित
सोनभद्र/दिनांक 30 अक्टूबर, 2024।
जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह के अनुसार अपर मुख्य सचिव, उ0प्र0 शासन, सामान्य प्रशासन अनुभाग लखनऊ के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश में दीपावली का पर्व 31 अक्टूबर, 2024 के साथ-साथ 01 नवम्बर,2024 दिन शुक्रवार को भी मनाया जा रहा है। ऐसी स्थिति में शासन स्तर पर सम्यक विचारोपरान्त 01 नवम्बर,2024 दिन शुक्रवार को भी दीपावली का सार्वजनिक अवकाश निगोशिएबुल इन्स्टुमेन्ट एक्ट 1881 के अधीन घोषित करने का निर्णय लिया गया है। इस स्थिति में दीपावली का सार्वजनिक अवकाश 01 नवम्बर, 2024 को इस शर्त के अधीन घोषित किया जाता है कि 09 नवम्बर, 2024 दिन शनिवार को शासकीय कार्यालय सामान्य कार्य दिवस की भाॅति खुले रहेंगें।
Delhi 34 news report by Anand Prakash Tiwari/ Chandra Mohan Shukla
!doctype>
0 Comments