ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को पावन पर्व ‘‘दीपावली, गोवर्धन पूजा व भैयादूज‘‘ की दी शुभकामनाएं

 जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को पावन पर्व ‘‘दीपावली, गोवर्धन पूजा व भैयादूज‘‘ की दी शुभकामनाएं

सोनभद्र।

जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने जिले में पावन पर्व ‘‘दीपावली, गोवर्धन पूजा व भैयादूज‘‘ के पावन अवसर पर जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है, उन्होंने कहा है कि जनपदवासी जिले में अमन-चैन कायम रखने के साथ ही जिले में आपसी मेल-जोल व भाईचारा के साथ पावन त्यौहारों को उत्साह व उमंग के साथ मनायें, त्यौहारों को मनाने से नई ऊर्जा का संचार होता है, उन्होंने कहा कि पावन पर्व ‘‘ दीपावली, गोवर्धन पूजा व भैयादूज ‘‘ से मन निर्मल और भविष्य भी उज्ज्वल होता है, उन्होेंने कहा है कि कोई भी पर्व/उत्सव आपसी मेल-जोल एवं भाई चारे का पैगाम देते हैं।

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments