ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

कौशांबेश्वर संकट मोचन आश्रम ट्रस्ट एवं अखिलभारतीय बजरंग दल द्वारा धूमधाम से मनाया गया हनुमान जयंती व शोभा यात्रा का आयोजन

 


कौशांबेश्वर संकट मोचन आश्रम ट्रस्ट एवं अखिलभारतीय बजरंग दल द्वारा धूमधाम से मनाया गया हनुमान जयंती व शोभा यात्रा का आयोजन

कौशाम्बी।

उत्तर प्रदेश के जनपद कौशाम्बी में कौशांबेश्वर संकट मोचन आश्रम ट्रस्ट एवं अखिल भारतीय बजरंग दल द्वारा धूम धाम से मनाया हनुमान जयंती व शोभा यात्रा निकाली गई। हनुमान जयंती के अवसर पर धूम धाम से हनुमान जयंती मनाया और शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें ट्रस्ट के अध्यक्ष  बाबा बुद्धन दास की अध्यक्षता में संकट मोचन श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया गया। आश्रम स्थिति संकट मोचन हनुमान जी की विधि विधान से भक्तो ने पूजा पाठ करने के बाद राम भक्त हनुमान जी वेश रक्सराई निवासी हनुमान  दुबे और उनकी वानर सेना के वेश में स्थानीय बच्चे यात्रा की शोभा यात्रा  बढ़ा रहे थे। 


जो कौतूहल का विषय बना रहा, बैंड बाजा के साथ शोभा यात्रा कौशांबेश्वर संकट मोचन आश्रम से कौशाम्बी थाना स्थिति हनुमान मंदिर उसके बाद गढ़वा यमुना जी के किनारे स्थित बड़े हनुमान जी पहुंच कर पूजा अर्चना कर पुनः आश्रम में यात्रा का समापन किया गया।  यात्रा के बाद महाप्रसाद भंडारा का वितरण किया गया कार्यक्रम के आयोजक अखिल भारतीय बजरंग दल  के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार उर्फ राजू केशरवानी, राष्ट्रीय महासचिव रोहित मिश्र, सचिव अंकित केसरवानी, सुभाष केसरवानी अंकित केशरवानी (तिल्हापुर मोड़), पंडित सोनू दुबे, अंकुर केशरवानी,शिव दयाल प्रजापति, सुभम दुबे,क्षेत्रीय भक्तों के साथ महिलाएं बच्चे बूढ़े सहित युवा भारी संख्या में हनुमान भक्त मौजूद रहे।

Delhi 34 news report by Anand Prakash Tiwari

Post a Comment

0 Comments