ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

हंस वाहिनी विद्यालय केकराही के छात्र-छात्राओं ने दीप महोत्सव में बढ़-चढ़ कर किया प्रतिभाग।

 


हंस वाहिनी विद्यालय केकराही के छात्र-छात्राओं ने दीप महोत्सव में बढ़-चढ़ कर किया प्रतिभाग।


विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर, किया गया सम्मानित।




सोनभद्र। 

 करमा विकास खंड के अंतर्गत  हंस वाहिनी पूर्व माध्यमिक विद्यालय केकराही में मंगलवार को दिपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें रंगोली बना कर, रस्सी खींच व फेस आर्ट आदि प्रतियोगिता के आयोजन में यू केजी से आठवीं तक के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेराज अहमद समाज सेवी व इंडिया न्यूज लाइव टीवी के पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक विनोद मिश्र ने किया।इस कार्यक्रम के संचालन मो0चाँद बाबू ने किया ।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मेश मिश्र व शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। प्रथम स्थान  5 -6 कक्षाएं द्वितीय स्थान 7-8की छात्राएं रही व तृतीय स्थान पर 7-8 के छात्रों नहीं बेहतर प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समस्त प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाना व उनको उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर करना था। सभी विजेता टीमों को पुरस्कृत कर सभी का उत्साह वर्धन किया गया। 

Delhi 34 news report by Vinod Mishra/ Siraj Ahmad

Post a Comment

0 Comments