ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

आदर्श इण्टर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज, में अध्ययनरत एक मेधावी छात्रा को सांकेतिक रूप से “एक दिन हेतु नियुक्त किया गया पुलिस कप्तान

 




आदर्श इण्टर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज, में अध्ययनरत एक मेधावी छात्रा को सांकेतिक रूप से “एक दिन हेतु नियुक्त किया गया पुलिस कप्तान 










➡️सांकेतिक रुप में नियुक्त पुलिस कप्तान ने सुनी फरियादियों की समस्याएं-

➡️शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश-



सोनभद्र-

        शासन के मंशा के अनुरुप महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति फेज-5 के अभियान तहत जनपद की महिलाओं एवं बालिकाओं को देश-प्रदेश के संवैधानिक व प्रशासनिक पदों पर पहुंचने की प्ररेणा व पदगत दायित्वों का निर्वहन करने हेतु जागरुकता लाने के क्रम में आज दिनांक-10.10.2024 को आदर्श इण्टर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र की ग्यारह वीं कक्षा में अध्ययनरत एक मेधावी छात्रा कुमारी दीक्षा केशरी पुत्री धीरज केसरी को सांकेतिक रूप में “एक दिन की पुलिस कप्तान सोनभद्र” बनाई गयी । आज दिनांक 10.10.2024 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस लाइन चुर्क, में सांकेतिक पुलिस कप्तान ने पुलिस कार्यालय पर अपनी समस्या लेकर आये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया । इस मौके पर पुलिस कप्तान अशोक कुमार मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय  कालू सिंह के साथ पत्रकार बन्धु भी उपस्थित रहें ।


Delhi 34 news report by Anand Prakash Tiwari

Post a Comment

0 Comments