मादक पदार्थ के साथ दो अभियुक्तों गिरफ्तार
पिपरी (सोनभद्र)
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में पूरे जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी पिपरी के निकट पर्यवेक्षण में थाना पिपरी पुलिस द्वारा आज दिनांक 25.10.2024 को अभियुक्त 01. देवराज अगरिया पुत्र रामधनी अगरिया निवासी सुपाचुआ थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 23 वर्ष, 02. सागर अगरिया पुत्र राम प्रसाद निवासी सुपाचुआ थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 29 वर्ष के कब्जे से कुल 1.700 कि0ग्रा गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 141/2024 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया । गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण–
1. प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह थाना- पिपरी,
2. उ0नि0 राजेश जी चौबे चौकी प्रभारी रेनूकुट थाना- पिपरी,
3. का0 विरेन्द्र कुमार थाना- पिपरी,
4. का0 सिकन्दर सरोज थाना- पिपरी,
5. का0 प्रदीप पाल थाना पिपरी- जनपद सोनभद्र शामिल थे।
!doctype>


0 Comments