ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में बच्चों का भविष्य है उज्जवल : संतोष

 


ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में बच्चों का भविष्य है उज्जवल : संतोष


👉 छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का किया गया आयोजन


सोनभद्र-

 


मंगलवार को आदर्श इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज में समग्र शिक्षा के अंतर्गत विद्यालय स्तर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में प्रतिदर्श मॉडल का निरीक्षण जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में विद्यालय की जूनियर वर्ग और सीनियर वर्ग के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। मॉडलों का निरीक्षण व मूल्यांकन डॉ मंजू सिंह, महेंद्र कुमार तथा श्री जावेद अंसारी द्वारा किया गया। प्रदर्शनी के समापन में जिला विद्यालय निरीक्षक जी द्वारा बच्चों को प्रेरणा पूर्वक आशीर्वाद दिया गया। उसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार द्वारा बच्चों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरण करने के बाद सबका आभार व्यक्त किया गया। प्रदर्शनी में विद्यालय के अमरेंद्र कुमार सिंह , उपेंद्र प्रताप सिंह, विनीत कुमार , महेश चंद्र, राजेश केसरी, सुशील मिश्रा , इंद्रेश कुमार गुप्ता, फूल सिंह , राजेश उपाध्याय, शिवानी , रिंकी , कंचन , वरुण चतुर्वेदी आदि लोग उपस्थित रहे।

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments