बृहद गौ बंश संरक्षण केंद्र केवली का पूर्व विधायक ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था चिंता जनक, जिम्मेदार बेखबर
सोनभद्र। घोरावल विधानसभा के पूर्व विधायक रमेश चंद दुबे द्वारा शनिवार को केवली गौ बंश आश्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पशुओं की रखरखाव की व्यवस्था अत्यंत चिंता जनक होने, पशुओं की चिकित्सा एवं चारा भूसा की व्यवस्था नहीं के बराबर तथा लगभग आधा दर्जन पशुओं के शव पड़े हुए थे तथा आधा दर्जन से अधिक बीमारी की वजह से इलाज के अभाव में जीवन मौत से जूझ रहे थे। वही जिम्मेदार बेखबर थे। पूर्व विधायक ने इस पर कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए निष्पक्ष जांच कराए जाने तथा पशुओं की चारा-भूसा व पीने के पानी की अभिलंब व्यवस्था कराए जाने की मांग किया है। पूर्व विधायक श्री दुबे ने बताया कि बृहद गौ संरक्षण केंद्र केवली पहुंचने पर उन्हें पहले अंदर जाने जाने से रोका जा रहा था। परिचय देने पर अंदर जाने दिया गया, अंदर का नजारा देखकर पूर्व विधायक की आंखें फटी की फटी रह गई, पशुओं की देख भाल, खान- पान व पेय जल की दुर्व्यवस्था देख कर उन्होंने कड़ी आपत्ति व्यक्त की।
उन्होंने बताया कि एक तरफ जहां पशु कीचड़ एवं गंदगी में पड़े हुए थे, वहीं कई पशु मरे हुए पड़े थे। पशुओं के लिए चारा-भूसा एवं पीने के पानी की व्यवस्था संतोष जनक नहीं था। पशुओं के चरण में कहीं भी चारा -भूसा नहीं देखा गया। पशुओं की हालत अत्यंत दयनीय स्थिति पर पूर्व विधायक ने चिंता व्यक्त की है। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की तुरंत जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग किया है। इस संबंध में केवली के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि छोटेलाल ने बताया कि पशुओं के चारा और पानी तथा चिकित्सा की व्यवस्था की गई है ,लेकिन बरसात के समय कुछ वृद्ध पशु मरे हुए थे जिनके डिस्पोजल की कार्रवाई की जा रही थी।
Delhi 34 News report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>


0 Comments