अवैध पटाखा भण्डारण के अपराध में एक वांछित गिरफ्तार, न्यायालय रवाना किया गया ।
अनपरा (सोनभद्र)
पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी पिपरी के कुशल निर्देशन एवं थाना अनपरा पुलिस द्वारा दिनांक 25.10.2024 को अभियुक्त त्रिलोक चन्द्र सिंगला पुत्र स्व0 शिवपूजन निवासी राधाकृष्ण मंदिर गली रेनूसागर थाना अनपरा जनपद सोनभद्र के घर से कुल 17 बोरी/कार्टूनों में अवैध पटाखा (अनुमानित कीमत लगभग 05 लाख रुपये) की बरामदगी कर गिरफ्तारी किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 166/2024 बीएनएस धारा 9ख(1) विस्फोटक अधिनियम 1884 का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।
बरामदगी का विवरण-
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. उ0नि0 राजेश कुमार सिंह चौकी प्रभारी चौकी रेनुसागर थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
2. हे0का0 श्रवण कुमार प्रजापति थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 विश्वम्भर राय थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
Delhi 34 news report by Anand Prakash Tiwari/ Vinod Mishra
!doctype>


0 Comments