ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

दिवाली महोत्सव: जे एस पी महाविद्यालय के छात्र -छात्राओं ने किया प्रतिभाग।

 दिवाली महोत्सव: जे एस पी महाविद्यालय के छात्र -छात्राओं ने किया प्रतिभाग।

चिफप्राक्टर डॉ रतन लाल सिंह के द्वारा विजयी प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित।

जे एस पी महाविद्यालय में हुआ आयोजन।

सोनभद्र।

सोनभद्र। करमा ब्लॉक अंतर्गत जे एस पी महाविद्यालय कसया कला सोनभद्र में आज सोमवार को दिवाली महोत्सव का आयोजन किया गया रंगोली बना कर, रस्सी खींच व फेस आर्ट आदि प्रतियोगिताओं में। बी ए व  डी फार्मा व बी ए  डी एल एड  के छात्रों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबन्ध निदेशक  डा. प्रसन्न पटेल व विशिष्ट अतिथि बाबू पारस नाथ सिंह अध्यक्ष हंस वाहिनी इंटरमीडिएट कॉलेज  उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक बाबू पारस नाथ सिंह , चिफप्राक्टर डॉ रतन लाल सिंह जी ने किया। कार्यक्रमों का सञ्चालन जी एम सिंह ने किया कार्यक्रम में सभी शिक्षण संस्थाओं के हेड उपस्थित रहे जयप्रकाश वर्मा कार्यालय अधीक्षक जे एस पी महाविद्यालय से पारस सिह कालेज ऑफ फार्मेसी से दसरथ जी अधीक्षक, इन्द्र प्रताप बिटीसी कालेज अधीक्षक गोवर्नमेंट सिह( जी एम सिह), सरदार वल्लभ भाई पटेल आई टी आई   अधिक्षक विकास मेहता, शिक्षकगण,  असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ प्रकाश कुमार, असिस्टेंट गौरव कुमार, लेक्चरर सूरज सिंह ,राजकुमार,  अजित कुमार ,निष्ठा जायसवाल, श्रीमती कविता मौर्या, प्रतिष्ठा जायसवाल, गुड्डी, चुल्हाई निलम कुमारी आदि ने किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य समस्त प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाना व उनको उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर करना था। सभी विजेता टीमों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 सोनभद्र अपने छात्र छात्राओं को आगामी चुनौतियों के लिए तैयार करने हेतु समय समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहता है जो कि छात्र छात्राओं को विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करता है।

Delhi 34 news report by Vinod Mishra/ Anand Prakash Tiwari

Post a Comment

0 Comments