ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

जंगल के रास्ते जा रहे कुल 103 राशि गोवंश बरामद, एक पशु तस्कर गिरफ्तार

 


जंगल के रास्ते जा रहे कुल 103 राशि गोवंश बरामद, एक पशु तस्कर गिरफ्तार 

सोनभद्र। 

 पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी ओबरा के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों व गौ-तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना कोन पुलिस द्वारा दिनांक 01.11.2024 को थाना क्षेत्र के जंगल के रास्ते मोहना जंगल चननी होते हुए सोमा पहाड़ होते हुए झारखण्ड बिहार बेचने हेतु ले जा रहे 103 राशि गोवंश के साथ 01 नफर अभियुक्त नूर मुहम्मद पुत्र सकूर मिया निवासी ग्राम चन्दनी थाना खरौंधी जनपद गढ़वा झारखण्ड को गिरफ्तार किया गया तथा मौके से कुल 05 नफर गो तस्कर जंगल व अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये जिनकी तलाश की जा रही है। उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोन पर मु0अ0सं0- 123/2024 धारा 3/5A/8 उ0प्र0 गौ हत्या निवारण अधिनियम व धारा 11 पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण

01- निरीक्षक चन्द्रशेखर सिंह चौकी प्रभारी चाचीकला,

02- उ0नि0 मनोज कुमार सिंह चौकी प्रभारी चकरिया,

03- उ0नि0 वंशनारायण राय चौकी प्रभारी बागेसोती,

04- उ0नि0 श्रीकान्त राय चौकी प्रभारी चननी, थाना कोन समेत आधा दर्जन अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। 

Delhi 34 news report by Anand Prakash Tiwari

Post a Comment

0 Comments