ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

कुल देवता मोदन सेन महाराज की मनाई गई जयंती


 कुल देवता मोदन सेन  महाराज की मनाई गई जयंती 

         सोनभद्र। रावर्ट्सगंज नगर स्थित संकट मोचन मंदिर परिसर में मोदनवाल समाज की तरफ से रविवार को कुल देवता मोदन सेन  महाराज की जयंती मनाई गई। इस दौरान कुल देवता का आरती पूजा किया गया। तत्पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया। मोदनवाल समाज के अध्यक्ष बच्चन मोदनवाल ने कहा कि देश व प्रदेश में हमारे समाज का भी एक स्थान है  हम लोग संगठित व मजबूत होकर सरकार में भागीदारी ले सकते हैं।

           महामंत्री मनोज मोदनवाल ने कहा कि हम सबके पूर्वज हम सब के कुल देवता मोदन सेन महाराज जी की जयंती पर हम सभी उनके पद चिन्हो पर चलने का संकल्प लेते हैं। पावन दिन मोदनवाल समाज के कुल देवता परम पूज्य मोदन सेन जी जयंती समारोह सादगी के साथ मनाई गई। जिसमे मोदनवाल समाज के लोगो ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उसके बाद उपस्थित बंधुओ ने अपने आराध्य को पुष्प अर्पित कर शीश नवाया। मोदन सेन  के यशगाथा पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला और उनके बताए पद चिन्हों पर चलने की बात कही। इस अवसर पर रामशरण गुप्ता देवेंद्र मोदनवाल खुशदिल मोदनवाल  रामजी मोदनवाल काशीनाथ आनंद कुमार गुप्ता रिंकू मोदनवाल अशोक मोदनवाल किरन देवी अनीता गुप्ता रिया देवी उमा गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments