भाजपा संगठन पर्व जिला कार्यशाला की बैठक जिला कार्यालय पर हुई संपन्न
भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम का ही प्रतिफल है कि सोनभद्र में 2 लाख से अधिक बनाए गए सक्रिय सदस्य, कार्यकर्ताओं का आभार - जिला प्रभारी अनिल सिंह
सोनभद्र।
भारतीय जनता पार्टी की संगठन पर्व जिला कार्यशाला बैठक भाजपा जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक मे बतौर मुख्यअतिथि बाराबंकी जिला के पूर्व जिलाध्यक्ष व भाजपा संगठन के जिला चुनाव अधिकारी अवधेश श्रीवास्तव मौजूद रहे। बैठक का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया।बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल व संचालन जिला मंत्री/जिला सक्रिय सदस्यता प्रमुख संतोष शुक्ला ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि अवधेश श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन पर्व के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी का संगठनात्मक चुनाव होना है जिसमें 15 नवंबर से 30 नवंबर तक बूथ समिति का गठन करना है। जिसमें शक्ति केन्द्रवार चुनाव अधिकारी बनाये गये है जिनके नेतृत्व में बूथ समिति व पन्ना प्रमुखों का गठन होना है। और आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंात्रिक तरीके से काम करती है। जिसमें सभी जाति धर्म के लोगो को समानरुप से पार्टी में समायोजित किया जाता है अच्छा काम करने वाले कार्यकर्ताओं को उचित स्थान संगठन मे जरुर मिलता है हम सभी चुनाव अधिकारी जो बनाये गये है उनकी यह जिम्मेदारी बनती है कि सामाजिक समीकरणों को ध्यान मे रखते हुए कोई वर्ग विशेष छूटे न सबका समायोजन व भागेदारी संगठन में हो।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि ऐसे सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करता हूं जिनके अथक परिश्रम से जनपद सोनभद्र अब तक लगभग 2 लाख से अधिक सदस्य बनाये गये है जो भाजपा सोनभद्र के इतिहास में रिकार्ड है। और सक्रिय सदस्य भी लगभग 1500 से अधिक अब तक बन चुके है जो जनपद के लिए गौरव का विषय है। हर बूथ पर बूथ अध्यक्ष वही होगा जो अपने बूथ पर कम से कम 50 लोगो को भाजपा का सदस्य बनाया होगा।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने आये हुए सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए बताया कि जनपद के सभी 21 मण्डलों में संगठनात्मक चुनावी प्रक्रिया सकुशल सम्पन्न हो सके जिसके लिए सभी मण्डलों मे मण्डल चुनाव अधिकारी नियुक्त किये गये है जिनके मार्गदर्शन मे मण्डल के सभी बूथों व शक्ति केन्द्र के संयोजकों का चुनाव सम्पन्न करायेंगे। बूथ समिति में बूथ अध्यक्ष के अतिरिक्त 11 सदस्य होंगे बूथ अध्यक्ष समिति के सदस्यों मे से एक सचिव नियुक्त करेंगे। समिति व पन्ना प्रमुख बनाने मे महिला कार्यकर्ताओं का भी भागेदारी अवश्य रहे।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, ओमप्रकाश दूबे, अशोक कुमार मौर्या, रमेश पटेल, जिला चुनाव सह अधिकारी चांदप्रकाश जैन, अनिल सिंह गौतम, जिला सक्रिय सदस्यता सह प्रमुख अनिल सिंह, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, अमरनाथ पटेल, जिला मंत्री विनोद पटेल, मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, विशाल पाण्डेय, सरजू बैसवार, अमरेश चेरो, अनूप तिवारी, बृजेश श्रीवास्तव, कैलास बैसवार, विनय श्रीवास्तव, सभी मण्डल अध्यक्ष व महामंत्री, मण्डल सदस्यता प्रमुख सहित सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Delhi 34 news report by Anand Prakash/ Sangam Pande
!doctype>



0 Comments