गाजे बाजे के साथ किया गया गणेश लक्ष्मी मूर्ति का विसर्जन
करमा थानांतर्गत कसया व कुचमरवा, अतरवा गांव मे स्थापित की गयी थी मूर्ति
केकराही (सोनभद्र)
करमा थानांतर्गत कसया खुर्द व कुचमरवा गांव मे दीपावली पर्व पर स्थापित श्री गणेश लक्ष्मी प्रतिमा का विधि विधान के साथ शनिवार को गाजे बाजे के साथ विसर्जन किया गया।कसया खुर्द मे स्थापित गणेश लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान विदाई करने के लिए कसया खुर्द,कसया कला,जोकाही, पापी,यमशोकर आदि गावों के भारी संख्या मे भक्त जनो की भीड़ इकठ्ठा रही,मूर्ति विसर्जन के लिए जाते वक्त भारी संख्या मे ग्रामीण महिला पुरुष व बच्चे डीजे पर नाचते गाते लगभग 05 किलोमोटर की यात्रा करने के बाद मूर्ति का कसया कला तालाब मे विसर्जन किया गया।इस मौके पर करमा पुलिस के साथ गणेश लक्ष्मी पूजन समिति के पदाधिकारी जोखन सिंह,राधेश्याम सिंह,प्रभाकांत मिश्र,चंद्रकांत मिश्र,जीतेन्द्र कुमार,अर्जुन सिंह,अनुप,ऋषिकेश आदि ने शांति व्यवस्था बनाये रखने मे सहयोग किया।मूर्ति विसर्जन के दौरान भारी संख्या मे युवा एवं महिलाओं का अलग अलग टोली बनाकर डांस करने का अंदाज सराहनीय रहा।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla/ Anand Prakash Tiwari
!doctype>



0 Comments