छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन सतर्क- एसपी समेत अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा किया गया छठ घाटों का निरीक्षण-
सोनभद्र।
छठ घाट पर छठ महापर्व की तैयारियों का के संबंध में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, अपर जिलाधिकारी सहदेव मिश्रा एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र कालू सिंह द्वारा थाना ओबरा एवं थाना चोपन क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले घाटों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा घाट पर सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, लाइटिंग और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस दौरान क्षेत्राधिकारी ओबरा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Delhi 34 news report by Anand Prakash Tiwari
!doctype>



0 Comments