ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

इनामिया गैंग का सक्रिय सदस्य चढ़ा पुलिस के हत्थे


 इनामिया गैंग का सक्रिय सदस्य चढ़ा पुलिस के हत्थे 

ओबरा ( सोनभद्र )

          15000 का इनामिया गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त कुन्नू लाल अगरिया पुत्र जवाहरलाल अगरिया  निवासी झरकटिया, थाना- चितरंगी, सिगरौली जनपद- सोनभद्र को ओबरा पुलिस ने गिरफ्तार कर कानून के हवाले कर दिया है। पुलिस के अनुसार पुलिस गैंगस्टर एक्ट के भगोड़े के गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक में 15000 का इनाम घोषित किया था। पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में इनाम घोषित गैंग के सक्रिय सदस्य को मुखबिर की सूचना पर ओबरा पुलिस ने कुन्नू लाल को पटला टोला, कनरा मोड़ से गिरफ्तार विधिक कार्रवाई की गई है। यह कार्यवाही 1.प्र0नि0 राजेश कुमार सिंह, थाना ओबरा,व उ0नि0 सतीश कुमार सिंह, थाना ओबरा, की संयुक्त टीम ने किया है। 

Delhi 34 news report by Anand Prakash Tiwari/ Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments