जनपद के सभी थानों पर आयोजित किया गया "थाना समाधान दिवस"-
डीएम, एसपी वह अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से थाना रॉबर्ट्सगंज पर सुनी गयी फरियादियों की समस्याएं, दिये गये आवश्यक निर्देश-
जमीन सम्बंधित सभी विषयों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीमों द्वारा गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु दिए गए निर्देश
सोनभद्र।
जनपद के सभी थानों पर "थाना समाधान दिवस" का आयोजन किया गया । जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया तथा कुछ के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया तथा कुछ के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया। साथ ही निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए,
जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके । इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने अपने सर्किल क्षेत्रान्तर्गत समाधान दिवस का आयोजन कर जनता की समस्याओं को सुना गया तथा त्वरित कार्यवाही के लिए सम्बन्धित को आदेशित किया। इसी प्रकार जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने- अपने थानों पर समाधान दिवस का आयोजन कर जनता की समस्याओं को सुना गया ।
Delhi 34 news report by Anand Prakash Tiwari
!doctype>




0 Comments