ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

एबीवीपी के पदाधिकारियों द्वारा तालाब व तालाब के आसपास किया गया साफ- सफाई

 


एबीवीपी के पदाधिकारियों द्वारा तालाब व तालाब के आसपास किया गया साफ- सफाई 

घोरावल ( सोनभद्र )


            आज अखिल भारतीय विधार्थी परिषद घोरावल नगर के कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत घोरावल के छठ घाट पर पूजन- पाठ के उपरांत तालाब पर फैले पूजन सामग्री व प्लास्टिक पन्नी व दोना पत्तल को पोखरे से बाहर निकाल कर साफ सफाई का कार्य किया गया। इस अवसर पर नगर मंत्री रणजीत सिंह पटेल ने कहा कि तालाब पर फैले प्लास्टिक व कचरा को हम सभी लोगों नें साफ किया है। और इसी तरह यह अभियान प्रत्येक रविवार को संडे फार घोरावल के नाम से घोरावल क्षेत्र के किसी न किसी स्थान पर हम सभी के द्वारा स्वछता का कार्य को बढ़ावा देने का कार्य करेंगे। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पंडित ललितेश मिश्र, नगर सह मंत्री कुशाग्र दुबे, विवेक पाल, गालिब राघवेंद्र सिंह व कृपा शंकर आदि उपस्थित रहें।

Delhi 34 news report by Anand Prakash Tiwari

Post a Comment

0 Comments