ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

जिला मलेरिया अधिकारी के कार्य प्रणाली पर उठाए जा रहे सवाल

 


जिला मलेरिया अधिकारी के कार्य प्रणाली पर उठाए जा रहे सवाल 

          सोनभद्र। जिले में एक ही पद पर वर्षों से तैनात जिला मलेरिया अधिकारी के कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे है। सीएम पोर्टल पर एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराते हुए जिला मलेरिया अधिकारी के चल व अचल संपत्ति की उच्च स्टारी जांच कराए जाने की मांग की है। आरोप है कि इंस्पेक्टर द्वारा गांवों में मलेरिया के रोकथाम और मच्छरों के सफाए हेतु उचित कदम नहीं उठाए गए, जिला मुख्यालय से सटे दर्जनों गांवों में नाना प्रकार के मच्छर, कीड़े मकोड़ों के काटने से लोगों की तबीयत खराब होती रहती है।जिले में जिला मलेरिया इंस्पेक्टर के पद पर तैनात पीके सिंह एक दशक से अधिक समय से कार्यरत है। उनके द्वारा अवैध रूप से अब तक लाखों रुपए की अवैध संपत्ति अर्जित की गई है। दावा किया गया है कि यदि जिला मलेरिया अधिकारी के चल व अचल संपत्ति की उच्च स्तरीय जांच करा दी जाए तो दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।

Delhi 34 news report by Sangam Pandey

Post a Comment

0 Comments