ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

डी0सी0आर0बी0, महिला सहायता, जाँच एवं शिकायत प्रकोष्ठ का वार्षिक निरीक्षण कर सम्बन्धित को किया गया निर्देशित


 डी0सी0आर0बी0, महिला सहायता,जाँच एवं शिकायत प्रकोष्ठ का वार्षिक निरीक्षण कर सम्बन्धित को किया गया निर्देशित 

सोनभद्र। 


 पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय के डी0सी0आर0बी0, महिला सहायता प्रकोष्ठ, विशेष जाँच प्रकोष्ठ व शिकायत प्रकोष्ठ का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों की गहनता से चेकिंग की गई व आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की साफ-सफाई व अभिलेखों का रखरखाव सन्तोषजनक पाया गया। 


कार्यालय में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण से वार्ता कर उनको आवश्यक आदेश/निर्देश दिए गये। कार्यालय में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियों को समय से कार्यालय में उपस्थित होने हेतु सख्त हिदायत दी गयी। इस दौरान डी0सी0आर0बी0 के प्रभारी हरिकेश सिंह सहित शाखा प्रभारी व अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments