सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले दो आरोपियों के विरुद्ध अभियोग दर्ज,अभियुक्त गिरफ्तार , एक फरार
👉 जांच के दौरान खनिज अधिकारी के वाहन को घेरकर धमकी देने वाले 10 -15 अज्ञात वाहन चालकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज, तलाश जारी
चोपन (सोनभद्र)
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाई जा रहे अभियान के अन्तर्गत मंगलवार को वाहन चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UP64 AT 4323 के चालक मुलायम यादव पुत्र भोला यादव निवासी ग्राम बोदलपुर थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली के द्वारा चालान करते समय खान अधिकारी को फोटो खींचने से मना करने तथा फोन करके 10-15 व्यक्तियों की भीड़ इकट्ठा करके सरकारी कार्य में बांधा डालते हुए खनिज अधिकारी के वाहन को घेरकर गाली गलौज देने व चालान करने पर धमकी देने के सम्बन्ध में वाहन संख्या UP64 AT 4323 के चालक मुलायम यादव उपरोक्त को रात्रि में समय करीब 12.10 बजे वाराणसी शक्तिनगर मार्ग गुरमा मोड़ मारकुण्डी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 47/25 धारा 132, 352, 351(2), 126(2), 191(2) बीएनएस, 7 सीएलए एक्ट व धारा 3 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बरामदगी का विवरण-
वाहन संख्या UP64 AT 4323 में अवैध लदा हुआ बालू ।
गिरफ्तारी के दौरान
1.उ0नि0 सुरेश चन्द्र द्विवेदी चौकी प्रभारी गुरमा थाना चोपन
2.का0 सूरज कुमार चौकी गुरमा थाना चोपन जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments