ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

02 पशु तस्कर को किया गिरफ्तार, पिकप सहित कुल 06 राशि गोवंश को किया गया बरामद

 


02 पशु तस्कर को किया गिरफ्तार, पिकप सहित कुल 06 राशि गोवंश को किया गया बरामद-

सोनभद्र। 


 पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों व गौ-तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा गुरुवार को थाना क्षेत्र लोढ़ी टोल प्लाजा के पास बैरियर की सहायता से पिकप वाहन संख्या UP64 BT 5325 से ले जा रहे 06 राशि गोवंश के साथ 02 नफर अभियुक्त 01. उपेन्द्र कुमार पुत्र भुनेश्वर प्रसाद यादव निवासी टेढ़ा थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र उम्र करीब   23 वर्ष 02. इरफान अहमद पुत्र वसीर अली निवासी टेढ़ा थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र उम्र करीब 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0- 158/2025 धारा 3/5ए/8 गो-वध निवारण अधिनियम व 10/11 पशु क्रूरता अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है। अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी के दौरान 

1.उ0नि0 संजय सिंह चौकी प्रभारी अस्पताल थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

2.उ0नि0 महेन्द्र यादव थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

3.हे0का0 अवधेश प्रजापति चौकी अस्पताल थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

4.का0 कृष्णा यादव थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र शामिल थे। 

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments