ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज, अभियुक्त गिरफ्तार,


 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज, अभियुक्त गिरफ्तार, 

👉 अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 546 ग्राम अवैध गांजा किया गया बरामद-

सोनभद्र।


 पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम रॉबर्ट्सगंज द्वारा समय करीब 22.40 बजे रेलवे क्रासिंग चुर्क थाना रॉबर्ट्सगंज  के पास सेअभियुक्त मुसम्मीयान इमामन शाह पुत्र मनीब शाह निवासी सिल्थरी थाना राबर्टसगंज उम्र करीब 70 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 546 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 162/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त मुसम्मीयान इमामन शाह उपरोक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तारी के दौरान 

1.उ0नि0 सुनील कुमार चौकी प्रभारी चुर्क थाना रॉबर्ट्सगंज 

2.हे0का0 अमरजीत यादव चौकी चुर्क थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र शामिल थे।

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments