फरार चल रहे 02 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गये अदालत
सोनभद्र।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर प्रभावी रोकथाम लगाने व वारण्टी/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना शाहगंज पुलिस द्वारा मु0नं0-4242/2020 धारा 279, 337, 338 भादवि से सम्बन्धित एक नफर वारण्टी राम अवध चौहान पुत्र गुलबदन चौहान निवासी सोनवटी थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 32 वर्ष व मु0नं0-134/2009 धारा 294 भादवि से सम्बन्धित एक नफर वारण्टी इन्द्रपाल सिंह पुत्र राम प्रताप सिंह निवासी पिपरी थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 49 वर्ष रविवार को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तारी के दौरान
1. थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार थाना शाहगंज
2. उ0नि0 राम सिंहासन शर्मा चौकी प्रभारी कस्बा शाहगंज थाना शाहगंज
3. उ0नि0 दीनानाथ राम थाना शाहंगज जनपद सोनभद्र।
4. हे0का0 सुभाष चन्द्र यादव चौकी कस्बा शाहगंज थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र।
5. हे0का0 शिवप्रताप यादव थाना शाहंगज
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments