गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 04 अभियुक्तों गिरफ्तार, भेजे गए अदालत-
सोनभद्र।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को थाना दुद्धी पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 45/2025 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम,1986 से सम्बंधित 04 नफर वांछित अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. मु0 हुसैन पुत्र सोवराती मिया निवासी खाला थाना धुरकी जिला गढ़वा (झारखण्ड) उम्र लगभग 61 वर्ष।
2. रूपलाल पुत्र स्व0 रामकिशुन उर्फ रामविशुन निवासी नगवा थाना दुद्धी जिला सोनभद्र उम्र लगभग 45 वर्ष।
3. सुखलाल यादव पुत्र स्व0 काली चरन निवासी जपला थाना दुद्धी जिला सोनभद्र उम्र लगभग 64 वर्ष।
4. जयमंगल खरवार पुत्र जटाशंकर निवासी नगवा थाना दुद्धी जिला सोनभद्र उम्र लगभग 30 वर्ष।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0-13/2024 धारा 3/5 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम, 1955 व 11 पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम,1960 थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।
2. मु0अ0सं0- 45/2025 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम,1986 थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।
गिरफ्तार के दौरान
1. प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह थाना दुद्धी
2. उ0नि0 मक्खन लाल प्रभारी चौकी अमवार थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 चन्द्रिका भारद्वाज थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।
4. का0 आनन्द कुमार यादव थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।
5. का0 ओमप्रकाश यादव थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र शामिलथे।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments