थाना बभनी पुलिस ने वांछित अभियुक्त किया गिरफ्तार
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बभनी पुलिस ने थाना बभनी पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-118/2026, धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त राजू भारती पुत्र सुरेश कुमार निवासी ग्राम मनरूडोला, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब(26) वर्ष को मुखबिर की सूचना पर आज प्रातः लगभग 04:25 बजे बभनी तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए कानून के हवाले किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान उ0नि0 कृष्णानन्द सिंह, थाना बभनी, का0 सुरेश कुमार, थाना बभनी, रि0का0 सुमित शुक्ला, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report journalist by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments