जिला कारागार गुरमा का जिला जज, जिलाधिकारी, सीजीएम, एवं पुलिस अधीक्षक ने किया आकस्मिक निरीक्षण-
सोनभद्र। जिला कारागार गुरमा, जनपद सोनभद्र का माननीय जिला जज सोनभद्र, जिलाधिकारी , मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजीएम), एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा संयुक्त रूप से आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की स्थिति, भोजन व्यवस्था, स्वच्छता, चिकित्सीय सुविधाएं, बैरकों की स्थिति, रसोईघर, जलापूर्ति, विद्युत व्यवस्था तथा अभिलेखों का गहनतापूर्वक अवलोकन किया गया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा बंदियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं शिकायतों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
इसके अतिरिक्त कारागार परिसर की साफ-सफाई, अनुशासनात्मक व्यवस्था एवं समग्र प्रशासनिक व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों द्वारा कारागार प्रशासन को निर्देशित किया गया कि स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन किया जाए।
निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। संयुक्त निरीक्षण के उपरांत जेल अधीक्षक, जिला कारागार गुरमा को सुधारात्मक सुझाव भी प्रदान किए गए, जिससे बंदियों को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
Delhi 34 news report journalist by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments