ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज, 1 किलो 170 ग्राम अव्वैध गांजा बरामद।


 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज, 1 किलो 170 ग्राम अव्वैध गांजा बरामद।

 सोनभद्र।


 पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी ओबरा के निकट पर्यवेक्षण/नेतृत्व में थाना ओबरा पुलिस द्वारा बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ओबरा द्वारा समय 06.39 बजे सेक्टर नम्बर- 9 खैरटिया पानी टंकी के पास से एक  नफर अभियुक्त रामचन्द्र चेरो पुत्र रामनाथ चेरो निवासी खैरटिया प्राथमिक विद्यालय के सामने थाना ओबरा जनपद सोनभद्र उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 170 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर थाना ओबरा पर मु0अ0सं0 27/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त रामचन्द्र चेरो को मा0 न्यायालय भेजा गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-

मु0अ0सं0 101/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना ओबरा जनपद सोनभद्र ।

गिरफ्तार के दौरान 

1.उ0नि0 धर्मनारायण भार्गव थाना ओबरा जनपद सोनभद्र  

2.उ0नि0 रामलोचन थाना ओबरा जनपद सोनभद्र  

3.का0 सत्येन्द्र कुमार थाना ओबरा जनपद सोनभद्र शामिल थे। 

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments