ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

घर-घर जल मिशन के अंतर्गत बिछाई जा रही पाईप की चोरी कि आरोप में दो अभियुक्त गिरफ्तार

 


घर-घर जल मिशन के अंतर्गत  बिछाई जा रही पाईप की चोरी कि आरोप में दो अभियुक्त गिरफ्तार, 

चोरी में संलिप्त माल वाहन सहित चोरी का पाइप बरामद

सोनभद्र। 


  पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व चोरी की घटनाओं का शीघ्र अनावरण व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को समय करीब 23.00 बजे 02 नफर अभियुक्त 1.अभिषेक यादव पुत्र सुकुल यादव, 2.दिनेश पुत्र विफल यादव निवासीगण जपला थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र द्वारा मिलकर जी0वी0पी0आर0 कम्पनी द्वारा घर-घर जल मिशन के अंतर्गत बिछाई जा रही पाईप चोरी करके मालवाहक वाहन से ले जाते हुए कम्पनी के कर्मचारियों द्वारा अभियुक्तगण को वाहन सं0 UP64 AT 8605 मे लदे पाईप के साथ पकड़ लिया। वादी अजय शर्मा पुत्र निर्मल शर्मा निवासी चुर्क थाना राबर्ट्सगंज जिला सोनभद्र से प्राप्त लिखित प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना दुद्धी पर मु0अ0सं0-36/2025 धारा-303(2), 317(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया। 

बरामदगी का विवरण-

वाहन संख्या UP64AT 8650 मे लदे जी0वी0पी0आर0 कम्पनी एचपीईपी 63mm पीएन 8 की लगभग 300 मी पाईप बरामद ।

गिरफ्तारी के दौरान 

1.उ0नि0 उमाकांत सिंह थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र । 

2.हे0का0 उमेश यादव थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र ।

3.हे0का0 अशोक कुमार थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र शामिल थे। 

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments