लूट कांड में शामिल ₹25000/- का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार
सोनभद्र।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 25/2025 धारा 310(2), 317(3) भारतीय न्याय संहिता में वांछित रुपया 25,000/- का ईनामिया अभियुक्त की त्वरित गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर घटना में संलिप्त 01 नफर वांछित/फरार अभियुक्त अमन यादव पुत्र रमाशंकर यादव निवासी शंकरपूर थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 21 वर्ष को आज दिनांक 20.02.2025 को समय 10.18 बजे थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम द्वारा रॉबर्ट्सगंज रोडवेज के पास से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
अमन यादव पुत्र रमाशंकर यादव निवासी शंकरपूर थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 21 वर्ष।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0- 545/2023 धारा 147, 323, 504, 506 भा0द0वि0 थाना चौबेपुर जनपद कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तारी के दौरान
1. प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय थाना रॉबर्ट्सगंज
2. उ0नि0 बृजेश कुमार पाण्डेय प्रभारी चौकी सुकृत थाना रॉबर्ट्सगंज
3. उ0नि0 रामगोपाल पटेल चौकी सुकृत थाना रॉबर्ट्सगंज
4. का0 अनुज गोड़ चौकी सुकृत थाना रॉबर्ट्सगंज
5. का0 अक्षय कुमार चौकी सुकृत थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र शामिल थे।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्द्धन हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा नगद रुपये ₹25,000/- पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments