ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

अनियंत्रित जैलो कार से टकराई वाइक, बाइक सवार युवक की मौत

 


अनियंत्रित जैलो कार से टकराई वाइक, बाइक सवार युवक की मौत 

-घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम

सोनभद्र। 


करमा थाना क्षेत्र के मैरीज हाल भरकवाह के समीप कार व मोटरसाइकिल की आपस में टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सायं लगभग 4:00 के आस पास शिवम (18 वर्ष) पुत्र प्रकाश जायसवाल निवासी करमा जनपद सोनभद्र किसी कार्य वश पगिया की तरफ गया था वापस लौटते वक्त भरकवाह में अनियंत्रित कार के चपेट में आ गया, कार व बाइक की टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखचे उड़ गए जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। 



घटना के बाद कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में छूट गई। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। शव का पंचनामा कराकर पुलिस ने शव को मर्चरी हाउस भेजवा दिया। जानकारी के अनुसार युवक अपने ननिहाल करमा आया हुआ था। जहां बाइक कार टक्कर में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments