ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

ट्रक चालक से लूट मामले में वांछित इनामिया बदमाश गिरफ्तार

 


ट्रक चालक से लूट मामले में वांछित इनामिया बदमाश गिरफ्तार

👉 मुठभेड़ के बाद पुलिस को मिली कामयाबी

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत  सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र में पुलिस की संयुक्त टीम में लूट के वांछित इनामिया बदमाश को मुठभेड़ के बाद धर दबोचा। पुलिस की गोली से घायल बदमाश को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है ।



अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि ट्रक चालक से लूट मामले में वांछित इनामिया अभियुक्त  वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र निवासी विशाल उर्फ अलगू यादव काफी समय से फरार चल रहा था। सोमवार की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बदमाश को गिरफ्तार करने के लिए घेराबंदी की तो वह बाइक से भागने लगा।   उसी  दौरान उसकी बाइक लोहरा नहर पट्टी से तकिया की ओर भागने समय फिसल कर पलट गई। बाद बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दिया।


 जबाबी कार्यवाही में पुलिस टीम ने बदमाश के पैर में गोली मार कर गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को उपचार हेतु  जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से  एक मोटरसाइकिल, एक देसी तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस 315 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर और अभियुक्त के कब्जे से लूट का ₹2840/ नगद तथा एक मोबाइल बरामद हुआ है। आवश्यक विधि कार्रवाई की जा रही है।

Delhi 34 news report by Anand Prakash Tiwari

Post a Comment

0 Comments