ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

 


चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

जिला अस्पताल के डाक्टर के जांच में दुष्कर्म की नहीं हुई पुष्टि सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रही करीब 4 वर्षीय मासूम बच्चों के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला बीते वृहस्पतिवार की देर शाम प्रकाश में आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने वस्तु स्थिति का जायजा लेने के बाद पीड़िता को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि प्रथमदृष्टया डाक्टर के जांच में पीड़िता के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं की गई है। आरोपी को गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।


मामले में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रही चार वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोस के बृजेश यादव उम्र 25 वर्ष पुत्र रमाशंकर यादव के द्वारा दुष्कर्म किए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच कर वस्तु स्थिति का जायजा लेने के बाद पीड़िता को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि अस्पताल के डाक्टरों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि नहीं किया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस आरोपित वृजेश यादव की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Delhi 34 news report by Anand Prakash Tiwari

Post a Comment

0 Comments