ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

बीजेपी सरकार में बेटियां हैं असुरक्षितः ऊषा

 


बीजेपी सरकार में बेटियां हैं असुरक्षितः ऊषा

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा बुलंद करने वाली भाजपा सरकार में बेटियां असुरक्षित है। देश के अति पिछड़े जनपदों में शामिल सोनभद्र में महिलाओं एवं बेटियों के साथ बलात्कार व उनपर अत्याचार की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। यह बातें शुक्रवार को महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे ने कही। उन्होंने कहा कि सदर कोतवाली क्षेत्र के एक


गांव में चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। दुष्कर्मी को यदि पुलिस शीघ्र गिरफ्तार नहीं करती है तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुशासन का दंभ भरने नेवाली बीजेपी सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। जोरो टालरेंस को नोति पर कार्य करने वाली इस सरकार में भ्रस्टाचार चरम पर है। स्वास्थ्य विभाग में सुविधाएं नदारत है। जिला संयुक्त चिकित्सालय सहित सभी सरकारी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मरीज परेशान है।

Delhi 34 news report by Sangam Pandey RobotsGanj

Post a Comment

0 Comments