शराब के नशे मे धुत मनबढ़ो ने शीतला चौक के पास मारपीट कर की फायरिंग, वांछित चारों अभियुक्त गिरफ्तार
👉 फायरिंग कर कानून व्यवस्था छिन्न भिन्न करने व आम जन मानस में भय का माहौल उत्पन्न कर लोक शान्ति भंग करने वाले चारों अभियुक्त किए गए कानून के हवाले
सोनभद्र।
पुलिस अधीक्षक की कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के शीतला चौक पर शराब के नशे मे धुत मनबढ़ किस्म के लोगों द्वारा सरेराह भीड़ भाड़ वाले स्थान पर मारपीट व फायरिंग कर कानून व्यवस्था छिन्न भिन्न करने व आम जन मानस में भय का माहौल उत्पन्न कर लोक शांति भंग करने पर कोतवाली पुलिस ने शनिवार की रात्रि को मु0अ0सं0-116/2025 धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 324(4), 109(1) भारतीय न्याय संहिता व 7 सीएलए एक्ट से सम्बन्धित अभियोग पंजीकृत कर 04 नफर अभियुक्तगण 1. राजाबाबू सोनकर पुत्र श्रीराम सोनकर निवासी कस्बा रॉबर्ट्सगंज थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, 2. सूरज सोनकर पुत्र भोला सोनकर निवासी कस्बा रॉबर्ट्सगंज थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, 3. जनमेजय सिंह पुत्र शिव गोपाल निवासी गोधईया थाना जाफरगंज जनपद फतेहपुर, 4. नितीश उर्फ मिट्ठू पुत्र स्व0 रवीन्द्र निवासी ग्राम रौप चुर्क थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा रविवार को समय लगभग 13.35 बजे शीतला मंदीर के पास रॉबर्ट्सगंज से उक्त घटना में संलिप्त चारों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तारी के दौरान
1. निरीक्षक श्री शेषनाथ पाल थाना रॉबर्ट्सगंज
2. हे0का0 अनूपचन्द्र दूबे थाना रॉबर्ट्सगंज
5. हे0का0 भरतलाल यादव थाना रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र।
6. का0 अनिल गोड़ थाना रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र।
7. का0 राजहंस कुमार थाना रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments