अभाविप के कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
सोनभद्र। यूपी बोर्ड की परीक्षा नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सचल दल में सिर्फ सरकारी शिक्षकों एवं अधिकारियों की नियुक्ति करने सहित अन्य मांगों को लेकर शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लोगों ने जिला विद्यालय निरीक्षक को छह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
प्रदेश सह मंत्री शशांक मिश्रा ने बताया कि जिले के अतिसंवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर अत्यधिक सतर्कता बरतने, सचल दल में सिर्फ सरकारी शिक्षक व अधिकारी ही नियुक्ति करने, परीक्षा के दौरान केन्द्र पर कालेज के प्रबंधक एवं प्रबंधन समिति के किसी भी सदस्य के प्रवेश पर रोक लगाने, कक्ष परीक्षकों का पुलिस वेरीफिकेशन कराने, स्ट्रांग रूम की 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे से निगरानी कराने की मांग को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया है। इस मौके पर मृगांक दुवे, गणेश शंकर, प्रिंस आदि मौजूद रहे।
Delhi 34 news report by Sangam Pandey RobotsGanj
!doctype>
0 Comments