ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

जिला प्रभारी मंत्री ने बजट पर चर्चा कर गिनाई उपलब्धियां


 जिला प्रभारी मंत्री ने बजट पर चर्चा कर गिनाई उपलब्धियां

सोनभद्र। नगर के एक होटल परिसर में शनिवार को पत्रकारवार्ता कर जिला प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर चर्चा किया। इस दौरान दोनों बजट को आम जनमानस के हित में बताया।


जिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि बजट में नौ लाख आउटसोर्स कर्मियों की सैलरी बढ़ाई गई है। स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए फ्री स्कूटी व युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित करने की योजना बनायी गई है। प्रदेश में युवाओं को स्वरोजगार के लिए व्याज मुक्त लोन उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत हर जिले में सरकारी कोचिंग सेंटर खोले जाएंगे। इस मौके पर जिला प्रभारी अनिल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, डा धर्मवीर तिवारी, रमेश मिश्रा, अजीत चौवे, सदर व्लाक प्रमुख अजीत रावत आदि मौजूद रहे।

 Delhi 34 news report Anand Prakash Tiwari

Post a Comment

0 Comments